UOK Admit Card 2020: UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

UOK Admit Card 2020: कोटा यूनिवर्सिटी (UOK) द्वारा आयोजित अंडरग्रेजुएट पाठ्यक्रमों की परीक्षा शुरू हो गई है। कोटा यूनिवर्सिटी ने अंडरग्रेजुएट (UG) पाठ्यक्रम परीक्षा 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। गौरतलब है कि यूनिवर्सिटी द्वारा 4 मार्च 2020 से BA, BSc, BCom पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की जा रही है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र-छात्राएं कोटा यूनिवर्सिटी (UOK) की ऑफिशियल वेबसाइट www.uok.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को एडमिट कार्ड ले जाना अनिवार्य है। इसके अलावा एक फोटो आईडी भी ले जाना अनिवार्य है। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं है। ऐसे में सभी परीक्षार्थी अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय उन्हें किसी भी तरह की समस्या आती है तो वे परीक्षा नियंत्रक से संपर्क कर सकते हैं। कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा BA, BSc, BCom जैसे अंडरग्रेजुएट (UG) पाठ्यक्रम की परीक्षा की तारीख, समय और अन्य सभी जानकारी के लिए छात्र-छात्राएं कोटा यूनिवर्सिट द्वारा जारी टाइम टेबल और नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

UOK Admit Card 2020: ऐसे करें डाउनलोड 

कोटा यूनिवर्सिटी UOK के अंडरग्रेजुएट UG परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एडमिट कार्ड कोटा यूनिवर्सिटी (UOK) की ऑफिशियल वेबसाइट www.uok.ac.in पर उपलब्ध है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र-छात्राएं सबसे यूनिवर्सिटी (UOK) की ऑफिशियल वेबसाइट www.uok.ac.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर एग्जामिनेशन एंड रिजल्ट की लिंक नजर आएगी। इस लिंक पर क्लिक करें। यूनिवर्सिटी एग्जामिनेशन और रिजल्ट पेज आने पर एडमिट कार्ड लिंक परीक्षा पोर्टल नजर आएगी। इस लिंक पर क्लिक करें। यहां कोर्स, फैकल्टी और कोर्स नेम सिलेक्ट करें और फिर प्रोसीड के बटन को क्लिक करें। ऑप्शन फॉर्म नंबर या बाय जनरल इंफॉर्मेशन सिलेक्ट करें। यहां एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक मिलेगी। उस पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा। यहां से एडमिट कार्ड का प्रिंट ले सकते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area