Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 Live Updates: कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जल्द, यहां देखें ताजा जानकारी
राजस्थान में पुलिस की नौकरी पाने के लिए आवेदन कर चुके उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019 के लिए परीक्षा 6 नवंबर से 8 नवंबर 2020 तक आयोजित की जाएगी। राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के कुल 5438 पदों पर भर्ती के लिए कुल 17.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। इन सभी आवेदकों को अब अपने एडमिट कार्ड का इंतजार है। State Recruitment Portal की आधिकारिक वेबसाइट
recruitment2.rajasthan.gov.in पर दी गई ताजा जानकारी के अनुसार, Rajasthan Police Constable भर्ती 2019 के एडमिट कार्ड 1 नवंबर को अपलोड किए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को SSO ID से लॉग-इन करना होगा।
बता दें कि, राजस्थान पुलिस की वेबसाइट पर अब जिलेवार परीक्षा केंद्र के विवरण का लिंक एक्टिव है। राजस्थान पुलिस परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवार अब जिलेवार परीक्षा केंद्र विवरण देख सकते हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को राजस्थान पुलिस में शामिल होने के लिए 10 फरवरी तक का मौका दिया गया था। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2019 से शुरू हुई थी और 10 फरवरी 2020 को समाप्त हुई।
Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 LIVE: sso id के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड
परीक्षार्थी
https://sso.rajasthan.gov.in/signin पर जाकर sso id के जरिए अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान कांस्टेबल भर्ती के नोटिफिकेशन के मुताबिक प्रवेश पत्र संबंधी सूचना परीक्षार्थी के ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर भी भेजी जाएगी।
Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 LIVE: एडमिट कार्ड डाउलोड करने का तरीका
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट - police.rajasthan.gov.in पर जाएं
चरण 2: 'राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019' पर क्लिक करें
चरण 3: 'अपने जिले का पता' पर क्लिक करें
चरण 4: अपनी साख दर्ज करें और लॉगिन करें
Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 LIVE: एग्जाम डेट
5438 कांस्टेबल (जीडी और ड्राइवर) पदों के लिए लिखित परीक्षा 6 नवंबर, 7 नवंबर और 8 नवंबर को कई शिफ्टों में आयोजित की जाएगी।
Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 LIVE: एग्जाम सेंटर्स की सूची जारी
इस साल परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परीक्षा केंद्र का स्थान नोट करना होगा। नोटिस में दी गई जानकारी के अनुसार यह परीक्षा 6,7 और 8 नवंबर, 2020 को आयोजित की जाएगी।
Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 LIVE: इस भर्ती प्रक्रिया से भरे जाने हैं ये पद
Rajasthan Police Constable Recruitment 2020 परीक्षा का एडमिट कार्ड अभी तक जारी नहीं किया गया है. बोर्ड द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा के कुछ दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. इस परीक्षा के माध्यम से जनरल कांस्टेबल, कांस्टेबल चालक, कांस्टेबल बैंड आदि के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 LIVE: 17.5 लाख उम्मीदवारों ने किया आवेदन
Rajasthan Police Constable Admit Card 2020 Live Updates: राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के कुल 5438 पदों पर भर्ती के लिए कुल 17.5 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया है।