कार्यालय जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ,
कोटा 15 -- क्रमांकः सहायता / 2021 / 936
www.kota.rajasthan.gov.in
दिनांकः16-05-2021
उपखण्ड अधिकारी , कोटा / दीगोद / सांगोद / इटावा / रामगंजमण्डी / कनवास जिला कोटा
विषयः- चक्रवृति तूफान एवं मध्यम भारी बरसात की चेतावनी के संबंध में ।
उपरोक्त विषयान्तर्गत लेख है कि मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर द्वारा जारी मौसम पूर्वानुसार दिनांक 16.5.2021 से 19.5.2021 को राजस्थान के दक्षिण एवं पश्चिम राजस्थान में चक्रवृति तूफान के प्रभाव से तेज हवायें चलने एवं मध्यम भारी बरसात की होने की संभावना है । चक्रवृति तूफान की संभावना को देखते हुए निम्नानुसार व्यवस्थाएँ तुरन्त प्रभाव से सुनिश्चित करें । आपदा राहत से संबंधित विभागो, जन स्वाअभि ० विभाग , चिकित्सा , पुलिस , जल संसाधन ,ग्रामीण विकास , नगर निकाय ,
पंचायत आदि की बैठक कर आवश्यक निर्देश जारी करे एवं विभागीय अधिकारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने हेतु पाबंद करें । अपने उपखण्ड मुख्यालय पर नियंत्रण कक्ष 24x7 राउण्ड द क्लॉक स्थापित करें ।
प्रत्येक नगर पालिका / पंचायत समिति में नियंत्रण कक्ष 24X7 राउण्ड क्लॉक स्थापित करे । नियंत्रण कक्ष में राहत एवं बचाव हेतु आवश्यक उपकरणों एवं साजों सामान ( रस्सा , ट्यूब , टॉर्च , लाठी इत्यादि ) जाना सुनिश्चित करें ।
अपने क्षेत्र के तैराकों की सूची अपडेट कर , सम्पर्क कर तैयार रहने हेतु निर्देशित करें । मुख्यालय सहित प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर उपलब्ध जे. सी. वी., ट्रेक्टर , वाहन एवं अन्य संसाधन की सूची अपडेट कर तैयार रखें
अपने क्षेत्र के ग्राम सेवक /पटवारी/ए.एन.एम./स्वास्थ्य कर्मियों आदि को मुख्यालय पर रहने हेतु पाबंद करें । ग्राम पंचायत मुख्यालय पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर आवश्यकतानुसार उपकरण एवं साजों सामान रखवाया जाना सुनिश्चित करें । पानी के बहाव क्षेत्र / डूब क्षेत्र में आने वाली बस्तियों का चिन्हिकरण कर सूचना प्रेषित करें ।
बहाव क्षेत्र / डूब क्षेत्र में आने वाले क्षेत्रों के समीप उच्च स्थान पर आवश्यकतानुसार सरकारी भवनों को आश्रय स्थल के रूप में चिन्हिकरण कर सूचना प्रेषित करें । तेज अंधड़ से विद्युत संचार प्रणाली एवं दूरसंचार सेवाएं बाधित हो सकती है , इस हेतु डी 0 जी 0 सेट की उपलब्धता का पूर्व आंकलन कर सूचीबद्ध करें । उपलब्ध डी 0 जी 0 सेट ( सरकारी / गैर सरकारी ) की सूचना प्रेषित करें । ग्राम पंचायत एवं नगर पालिका के माध्यम से आमजन को भारी नुकसान के प्रति सावधान करने हेतु निम्नानुसार बिन्दु के संबंध में प्रचार - प्रसार करावें
1 . आगामी मौसम के मध्यनजर किसानों को यह सलाह दी जावें कि फसलें कट कर तैयार हो चुकी है या खलिहान में अभी भी रखी हुई है तो उसे सुरक्षित स्थान पर भण्डारण करें ।
2 . कृषि मण्डियों में खुले आसमान पर रखे हुए अनाज की ढककर व सुरक्षित स्थान पर रखें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके ।
3 . खेतों में लगे सोलर सिस्टम को भी अचानक तेज हवाओं से नुकसान हो सकता है , अतः सुरक्षित स्थान पर रखें ।
यदि अपने आस - पास मेघगर्जन की आवाज सुनाई दें अथवा बिजली चमकती हुई दिखाई दें तो पेड़ के नीचे शरण न लें एवं तेज अंधड के समय बड़े पेड़ों के नीचे व कच्चे मकानों में शरण लेने से बचे , इसे तुरन्त प्रभाव से प्रसारित किया जावें । तेज अंधड से बिजली के तारों के टूटने एवं खंभो के गिरने से क्षति होने की संभावना है । तेज अंधड़ के समय दृश्यता कम होने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो सकती है , वाहन चालक विशेष सावधानी बरतें । इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देवें ।
( उज्ज्वल राठौड़ ) जिला कलक्टर कोटा क्रमांक :/ 2021926
दिनांक : 16-05-2021
सहायता प्रतिलिपि निम्न को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित है :
1. जिला पुलिस अधीक्षक ( शहर / ग्रामीण ) कोटा
2. आयुक्त नगर निगम ( दक्षिण / उत्तर ) कोटा
3. मुख्य कार्यकारी अधिकारी , जिला परिषद कोटा
4. उप निदेशक ,
5.स्थानीय निकाय विभाग / सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग , कोटा समस्त विकास अधिकारी ,
6.पंचायत समिति जिला कोटा समस्त अधिशाषी अधिकारी , नगर पालिका जिला कोटा
7. समस्त तहसीलदार जिला कोटा
8. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटा
9. अधीक्षण अभियंता , PWD / PHED / JVVNL / WRD कोटा
10. महाप्रबंधक , KEDL कोटा प्रभारी अधिकारी , कोरोना नियंत्रण कक्ष , कले ० कोटा निजी सहायक,
जिला कलक्टर , कोटा