राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट 2021 जिलेवार Raj Food Ration Card APL, BPL, AAY List, Check Online मोबाइल से राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे चेक करें. दूसरे शब्दों में अपने मोबाइल से राशन कार्ड सूची में अपना नाम कैसे देखें. राशन कार्ड बनाने के फायदे क्या है और राजस्थान में राशन कार्ड कैसे बनवाएं. Check Ration Card Status Rajasthan राजस्थान राशन कार्ड की लिस्ट कैसे देखें. राजस्थान राशन कार्ड के स्टेटस को कैसे चेक करें. आपके राजस्थान राशन कार्ड से जुड़े सभी डाउट हम यहां क्लियर करेंगे. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में एक देश एक राशन कार्ड योजना 1 जून 2020 से लागू कर दी गई है. यानी यदि आप एक राज्य से दूसरे राज्य में जाते हैं तो आपको नया राशन कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं है. आपका पुराना राशन कार्ड ही नए राज्य के लिए मान्य होगा. खाद्य विभाग राजस्थान में ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ की है जिसके माध्यम से आप यह जान सकते हैं कि सूची में आपका नाम है या नहीं. राशन कार्ड सूची देखने की सुविधा उनके लिए भी लाभकारी होती है. जिन्होंने हाल ही में आवेदन किया है और वे यह जानना चाहते हैं, कि उनका आवेदन स्वीकार हो गया या नहीं हुआ.
Rajasthan Ration Card List 2021 kese dekhen
सामान्यतः राशन कार्ड को तीन कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें आर्थिक स्थिति के आधार पर एपीएल, बीपीएल एवं अंत्योदय में विभाजित है. यहां हम आपको राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम देखने का तरीका बता रहे हैं. Rajasthan New Ration Card List | Raj Food AAY,APL,BPL सूची ऑनलाइन देखें.
- सबसे पहले राजस्थान सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट food.raj.nic.in को ओपन करना है.
- अब इस वेबसाइट में राइट साइड में महत्वपूर्ण लिंक का बॉक्स बना हुआ होगा.
- इस बॉक्स में राशन कार्ड रिपोर्ट पर जाना है और वहां जिलेवार राशन कार्ड विवरण ऑप्शन पर क्लिक करना है.

- जहां आपको अपने जिले का चयन करना है. और यहां पर शहरी (Urban) या ग्रामीण (Rural) आप जो भी हो उस लिंक पर क्लिक करना है.

- उदाहरण के लिए हमने यहां जयपुर जिले को चुना है.
- अब इस पेज में अपना ब्लॉक चुने और उस ब्लॉक पर क्लिक करें.

- उदाहरण के लिए हमने यह पावटा क्षेत्र को चुना है.
- इसके बाद इस पेज में अपनी पंचायत को सेलेक्ट करें, कि आप किस पंचायत के अंतर्गत आते हैं.

- उदाहरण के लिए यहां हमने राजनौता पंचायत का चयन किया है. इसके बाद आपको अपने गांव का नाम सेलेक्ट करना है.
- इसके बाद FPS यानि राशन की दुकान से आपको राशन मिलता है उसका नाम सेलेक्ट कर ले.FPS यानि राशन की दुकान का नाम सेलेक्ट करने पर आपके सामने राशन कार्डो की लिस्ट आ जाएगी.

- जिसमें कार्ड नंबर कार्ड कैटेगरी और कार्ड धारक के नाम के आगे का राशन कार्ड नंबर को सेलेक्ट कर ले.
- इससे अब आपके सामने राशन कार्ड का पूरा विवरण खुल जाएगा. जिसमें राशन कार्ड का प्रकार, उपभोक्ता नाम, पता, गैस एजेंसी और परिवार के सदस्यों का नाम सहित अन्य जानकारी दिखाई देंगी.
- इसमें आप यह भी देख पाएंगे कि आपने किस तिथि को कितना राशन कितनी मात्रा में लिया है.
Application form for New Ration Card in Rajasthan
राशन कार्ड के लिए अभ्यर्थी ऑफलाइन या ऑनलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकता है. अपनी आय प्रमाण पत्र के आधार पर राशन कार्ड का चुनाव कर सकता है. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान सरकार की खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की आधिकारिक वेबसाइट food.raj.nic.in को देख सकता है. वहां पर आपको अन्य जानकारी एवं लेटेस्ट अपडेट प्राप्त हो जाएगी. आवेदक अपने नजदीकी ई-मित्र के जरिए भी राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है.