How to apply for Gargi Puraskar Yojana 2021 | sarkari yojna
Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2021 form last date and Gargi puraskar 2021 kab milega date Download Rajasthan Gargi Puraskar Yojana Application Form Pdf, Gargi Award Application Form Online. राजस्थान की ओर से राज्य की बालिकाओं के लिए गार्गी पुरस्कार योजना प्रारंभ की गई है. इस योजना के अंतर्गत राज्य की जो छात्राएं माध्यमिक स्तर पर दसवीं कक्षा की परीक्षा में 75% अंकों या उससे अधिक अंकों से उत्तीर्ण होने पर और अगली कक्षा में प्रवेश लेने पर उन्हें राज्य सरकार द्वारा 3000 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है. 12वीं की परीक्षा में 75% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ₹5000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है. इस पुरस्कार राशि का लाभ केवल उन्हें मिलता है. इस पुरस्कार राशि का लाभ लेने के लिए 11वीं और 12वीं कक्षा में प्रवेश लेना जरूरी होता है. अर्थात यदि कोई छात्रा दसवीं कक्षा के बाद 11वीं कक्षा में प्रवेश नहीं लेती है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. गार्गी एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार वर्ष 2021 के आवेदन पत्र शाला दर्पण पर दिनांक 10.07.2021 तक ऑनलाइन भरवाने हेतु पोर्टल प्रारंभ कर दिया गया है.
इस योजना की अधिक जानकारी अधिकारिक वेबसाइट या अपने विद्यालय से प्राप्त की जा सकती है. राजस्थान गार्गी पुरस्कार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2021 रहेगी. 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 75% या इससे अधिक अंक लाने वाली छात्राओं को गार्गी पुरस्कार और बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार देने के लिए शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. प्रोत्साहन पुरस्कार राशि सीधे बैंक अकाउंट में दी जाएगी.
Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2021
गार्गी पुरस्कार योजना 2021 के तहत 3000 रुपए और 5000 रुपए की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है. गार्गी पुरस्कार योजना राजस्थान की लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है. राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना 2021 के अंतर्गत शिक्षा विभाग राजस्थान के अधिकारी उन बालिकाओं की लिस्ट, पुरस्कार राशि के चेक एवं प्रमाण पत्र बालिका शिक्षा फाऊंडेशन, जयपुर के द्वारा चयनित किए जाते हैं. पुरस्कार प्रत्येक जिला मुख्यालय एंव पंचायत समिति स्तर पर प्रतिवर्ष बसन्त पंचमी को समारोह आयोजित कर पुरस्कार वितरित किया जाता है.
राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना का उद्देश्य
राज्य में ऐसी बहुत सी छात्राएं हैं जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से वह आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती है. इसलिए राज्य सरकार द्वारा राजस्थान गार्गी पुरस्कार योजना 2021 की शुरुआत की गई. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान की लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देना तथा उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है. इस योजना के तहत लड़कियों को अधिक अंक लाने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है. इससे लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए प्रोत्साहन मिलता है. इस योजना का लाभ राजस्थान शिक्षा बोर्ड में दसवीं और बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़कियों को मिलता है.
Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2021 document
- छात्रा का राजस्थान मूल निवास प्रमाण पत्र.
- बैंक खाता विवरण.
- छात्रा की दसवीं तथा बारहवीं की अंक तालिका.
- आवेदिका के पास स्कूल से प्राप्त प्रमाण पत्र होना चाहिए.
- छात्रा का आधार कार्ड.
- मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो.
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
How to Apply Rajasthan Gargi Puraskar Yojana 2021 Application form
छात्रा गार्गी पुरस्कार योजना के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन कर सकती हैं. अधिक जानकारी के लिए वे अपने नजदीकी ईमित्र या अपने विद्यालय से संपर्क कर सकती हैं.
Download Rajasthan Gargi Puraskar Yojana Application Form :
- राजस्थान की जो आवेदिका इस योजना के लिए आवेदन करना चाहती है उन्हें सबसे पहले बालिका शिक्षा फाउंडेशन राजस्थान की ऑफिशल वेबसाइट rajsanskrit.nic.in को ओपन करना होगा.
- इसके बाद आपको होम पेज पर Awards का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर आपको क्लिक करना है.
- इसके बाद नया पेज खुलेगा, इसमें Gargi Awards Form के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- क्लिक करते ही आपके सामने गार्गी पुरस्कार फॉर्म की पीडीएफ खुल जाएगी, इसका आपको प्रिंटआउट निकाल लेना है.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी सही से भरनी है और संबंधित विभाग में जाकर जमा कर देना है.