![]() |
| BOARD OF SECONDARY EDUCATION RAJASTHAN |
Rajasthan Board 10th Result 2021 How to Check RBSE 10th Class Result 2021 राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने इस बार 10वीं की परीक्षाएं रद्द करती हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं के विद्यार्थियों को इस बार बिना परीक्षा की अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा. राजस्थान बोर्ड दसवीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट करने के लिए फार्मूला तैयार कर रहा है. जिसके आधार पर अगली कक्षा में प्रमोट किया जा सके. विभाग की ओर से जो फार्मूला घोषित होगा उसी के आधार पर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी किया जाएगा. Rajasthan Board 10th Result 2021 अगले 40 दिनों में घोषित कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2021 जारी होने पर उसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक हम यहां भी उपलब्ध करवा देंगे।
Rajasthan Board 10th Result date 2021
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के दसवीं के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए कमेटी ने अंक गणना का फार्मूला तैयार कर लिया है। इसकी रिपोर्ट 22 जून को मिल गई है। यदि कोई विद्यार्थी राजस्थान बोर्ड के फार्मूले के आधार पर बने अंक प्रतिशत से संतुष्ट नहीं होता है, तो सीबीएसई की तरह एग्जाम देने के रास्ते खुले रहेंगे। इसमें स्कूलों से बच्चों का कक्षा 8वीं, 9वीं के साथ 10वीं के ऑनलाइन कक्षाओं का रिकॉर्ड मिलने के बाद बोर्ड परिणाम जारी कर सकेगा।
समिति की ओर से निर्धारित फार्मूले के अनुसार पिछले 2 वर्षों की परीक्षाओं को आधार बनाया जाएगा. कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के अंक निर्धारण के लिए कक्षा आठवीं की बोर्ड परीक्षा 2019 का अंक भार 45% रहेगा. कक्षा 9 में अंतिम प्राप्त अंकों का अंतर 25% रहेगा. वही कक्षा 10 का अंक भार 10% रहेगा. कक्षा 10 के अंक भार का निर्धारण विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा किया जाएगा. सत्रांक का अंकभार पूर्व के वर्षों की भांति 20% रहेगा. प्राइवेट विद्यार्थी या ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने श्रेणी सुधार हेतु आवेदन किया है, उन्हें बोर्ड द्वारा जब भी परीक्षाओं का आयोजन होगा। तब अवसर दिया जाएगा। जो विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वह परीक्षा दे सकेंगे।
राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2021 अगले महीने में जारी किया जा सकता है। अगले 40 दिन में परिणाम जारी होने की संभावना है। विद्यार्थियों को राजस्थान बोर्ड 10th रिजल्ट 2021 केवल राजस्थान बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से ही चेक करना है। इसके अतिरिक्त रिजल्ट जारी होने पर उसे चेक करने का डायरेक्ट लिंक हम यहां भी उपलब्ध करवा देंगे। Rajasthan Board 10th Class Result 2021 kaise check kare. इसका तरीका हम नीचे बता रहे हैं।
- सबसे पहले विद्यार्थियों को राजस्थान शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को ओपन करना है.
- इसके बाद दाएं तरफ ‘NEWS UPDATES’ वाले बॉक्स में ‘Result 2021’ का लिंक दिखाई देगा.
- इसे विद्यार्थियों को क्लिक करके ओपन करना है. जिससे रिजल्ट का पेज आपके सामने खुल जाएगा.
- अब इस पेज में “Secondary 2021 Result” ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- इसके बाद नया पेज खुलेगा. उसमें अपना रोल नंबर टाइप करके, सबमिट बटन पर क्लिक करना है.
- सबमिट पर क्लिक करते ही रिजल्ट आपकी स्क्रीन के सामने होगा. अपने रिजल्ट का मिलान करके, इसका प्रिंट आउट सेव कर लेना है.
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
Important links
|
RBSE 10th Class Result Date |
July Last 2021 |
|
Check Rajasthan Board 10th Result |
Coming Soon |
| Rajasthan Board 10th Result By Name Wise |
Coming Soon |
| Official Website |
