Rajasthan College Students Promote 2021 यूजीसी ने किया स्पष्ट, यूनिवर्सिटी एग्जाम के लिए कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं : सीबीएससी और राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब कॉलेजों की परीक्षाओं पर निर्णय का इंतजार हो रहा है. इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कमेटी बनाई गई है. यह कमेटी 15 दिन में अपनी रिपोर्ट देगी. कमेटी ने राजस्थान की यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों से सुझाव मांगे हैं. विभिन्न यूनिवर्सिटी के कुलपतियों का कहना है कि परीक्षाओं से पहले छात्रों का वैक्सीनेशन जरूरी है। सेशन लेट हो चुका है। अब डिग्री की वैधानिकता के लिए परीक्षा कराई जाए और जुलाई तक भी परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर – राजस्थान में प्रमोट होंगे उच्च शिक्षा के विद्यार्थी, अंतिम वर्ष को छोड़कर सभी को प्रमोट करने की तैयारी, उच्च स्तरीय कमेटी आज सौंपेगी शिक्षा विभाग को रिपोर्ट, अंतिम वर्ष की परीक्षा का समय भी हो सकता है डेढ़ घंटे।
राजस्थान में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षाओं पर निर्णय लेने को सुझाव देने हेतु बनाई गई कमेटी 10 जून को अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी. इसके बाद सरकार फैसला लेकर की कॉलेजों की परीक्षाएं करानी है या बिना परीक्षा प्रमोट करना है. हालांकि राजस्थान यूनिवर्सिटी, जोधपुर, अलवर सहित कई यूनिवर्सिटी के कुलपति लगातार दूसरे साल छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट करने के पक्ष में नहीं है. राजस्थान में लगभग 20 लाख छात्र फैसले का इंतजार कर रहे हैं.
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग UGC ने 11 मई 2021 को एक नोटिस जारी किया है जिसमें कहा गया है कि यूनिवर्सिटी एग्जाम के लिए कोई नया दिशा निर्देश जारी नहीं किया गया है. यूजीसी ने ऐसे सभी दावों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि अंतिम वर्ष को छोड़ कर विश्वविद्यालय के सभी छात्र बिना परीक्षा के प्रमोट होंगे। इस संबंध में यूजीसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि हमारी जानकारी में आया है कि प्रिंट और डिजिटल मीडिया में यूजीसी के दिशानिर्देशों के बारे में एक गलत खबर प्रकाशित हुई है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here


