Rajasthan College Students Promote 2021 UGC clarified, no new guidelines have been issued for university exams

Rajasthan College Students Promote 2021 यूजीसी ने किया स्पष्ट, यूनिवर्सिटी एग्जाम के लिए कोई नई गाइडलाइन जारी नहीं 

सीबीएससी और राजस्थान बोर्ड की परीक्षाएं रद्द होने के बाद अब कॉलेजों की परीक्षाओं पर निर्णय का इंतजार हो रहा है. इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कमेटी बनाई गई है. कमेटी ने राजस्थान की यूनिवर्सिटीज के कुलपतियों से सुझाव मांगे हैं. विभिन्न यूनिवर्सिटी के कुलपतियों का कहना है कि परीक्षाओं से पहले छात्रों का वैक्सीनेशन जरूरी है। सेशन लेट हो चुका है। अब डिग्री की वैधानिकता के लिए परीक्षा कराई जाए और जुलाई तक भी परीक्षाएं कराई जा सकती हैं। अंतिम वर्ष की परीक्षा का समय भी हो सकता है डेढ़ घंटे। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाएगा. द्वितीय वर्ष में मल्टीपल चॉइस परीक्षा और तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी. भविष्य में सालाना परीक्षा के बजाय सेमेस्टर एग्जाम होंगे और कैंपस खोलने से पहले और बाद में विद्यार्थियों का टीकाकरण होगा. फिलहाल कमेटी द्वारा सिफारिश की गई है. अब जल्द ही सरकार इस पर फैसला लेगी.

Rajasthan College Students Promote 2021 Latest News Updates

राजस्थान में यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षाओं पर निर्णय लेने को सुझाव देने हेतु बनाई गई कमेटी 10 जून को अपनी रिपोर्ट सरकार को देगी. इसके बाद सरकार फैसला लेकर की कॉलेजों की परीक्षाएं करानी है या बिना परीक्षा प्रमोट करना है. हालांकि राजस्थान यूनिवर्सिटी, जोधपुर, अलवर सहित कई यूनिवर्सिटी के कुलपति लगातार दूसरे साल छात्रों को बिना परीक्षा प्रमोट करने के पक्ष में नहीं है. राजस्थान में लगभग 20 लाख छात्र फैसले का इंतजार कर रहे हैं.

Rajasthan College Students Promote 2021 Today Latest News

शिक्षा विभाग द्वारा गठित कमेटी ने यूनिवर्सिटी, कॉलेजों में परीक्षाएं कराने को लेकर बुधवार को रिपोर्ट सौंप दी है. कमेटी की सलाह है कि फर्स्ट ईयर को बिना परीक्षा प्रमोट करने, सेकंड ईयर में मल्टीपल एग्जाम और फाइनल ईयर की परीक्षाएं जुलाई-अगस्त में करवाई जाए. वहीं दूसरी ओर 20 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परीक्षाओं और कैंपस को खोलने से पूर्व वैक्सीनेशन का भी सुझाव दिया है. कमेटी की रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय सरकार द्वारा लिया जाएगा. कमेटी ने यह भी सुझाव दिया है कि प्रदेश में एनुअल की जगह सेमेस्टर सिस्टम तत्काल लागू किया जाए. ताकि छात्र का साल में दो बार मूल्यांकन हो सके. अब जल्द ही सरकार द्वारा फैसला लिया जाएगा.

  1. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को प्रमोट किया जाए
  2. वित्तीय वर्ष में मल्टीपल चॉइस परीक्षा हो
  3. तृतीय वर्ष के विद्यार्थी की परीक्षा ली जाएं
  4. भविष्य में केवल सालाना परीक्षा के बाजार सेमेस्टर एग्जाम हो
  5. कैंपस खोलने से पहले और बाद में विद्यार्थियों का टीकाकरण हूं

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here

Download official notification by UGC 
Click here


Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area