Indira Gandhi Shehri Credit Card Yojana Apply Online | इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना ऑनलाइन आवेदन | Indira Gandhi Shehri Credit Card Yojana Application Form
Indira Gandhi Shehri Credit Card Yojana 2021
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत जी के द्वारा इंदिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण बेरोजगार हुए छोटे व्यापारियों, वेंडर्स थड़ी ठेला व्यापारियों एवं असंगठित क्षेत्र में सेवाएं प्रदान करने वाले नागरिको को ₹50000 तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। जिससे कि छोटे व्यापारी आर्थिक संकट का सामना कर सके। राजस्थान के वित्त विभाग द्वारा परिपत्र भी इस योजना के संचालन के लिए जारी किया गया है। इस योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को आर्थिक संबल प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा इस योजना के माध्यम से लॉकडाउन के कारण अनौपचारिक व्यापार पर पढ़े दुष्प्रभाव को कम किया जा सकेगा।
इस योजना के अंतर्गत प्राप्त हुआ ऋण ब्याज मुक्त होगा। यह योजना 1 वर्ष तक लागू रहेगी। इस योजना के अंतर्गत ऋण प्राप्त करने के लिए आपको किसी प्रकार की गारंटी देने की आवश्यकता नहीं है। 31 मार्च 2022 तक इस योजना के अंतर्गत आवेदन किया जा सकता है। ऋण के मॉनिटोरियम की अवधि 3 महीने निर्धारित की गई है। लाभार्थी को ऋण का पुनर भुगतान 12 महीने की अवधि के अंदर अंदर करना होगा।