Rajiv Gandhi Digital Quizathon 2021 yojna

https://htmeapps.rajasthan.gov.in/digital-quizathon/register

Rajiv Gandhi Digital Quizathon 2021:राजीव गाँधी डिजिटल क्विजथौन प्रतियोगिता जिसका आयोजन 01 से 07 सितम्बर तक आयोजित किया गया था जिसका रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जिन प्रतिभागियों ने इस क्विज में भाग लिया था वे अपना रिजल्ट निचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर सकते है।

Rajiv Gandhi Digital Quizathon Result 2021

राजीव गाँधी डिजिटल क्विज़थौन प्रतियोगिया का आयोजन आज 01 सितम्बर 2021 को 12 बजे से एक बजे तक ऑनलाइन आयोजित करवाया जायेगा। अतः जो अभ्यर्थी 26 अगस्त 2021 तक अपना पंजीकरण कर चुके है वे अपनी SSO ID से लॉगिन कर क्विज में भाग ले। क्विज में भाग लेने के लिए आपको अपनी SSO से लॉगिन करना है या आपके मोबाइल पर प्राप्त हुए SMS के लिंक पर क्लिक कर अपनी एप्लीकेशन ID से लॉगिन हो सकते है।

राजस्थान में राजीव गाँधी डिजिटल क्विजथौन का आयोजन किया जाएगा जिसका माध्यम ऑनलाइन होगा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गाँधी का देश में सूचना प्रौद्योगिकी एवं पंचायती राज के क्षेत्र में विशेष योगदान रहा है। भारत के विकास में उनके योगदान को अविस्मिरणीय बनाने एवं युवाओ को सूचना प्रौद्योगिकी और पंचायतीराज संस्थाओ के प्रति जागरूक बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान के सयुंक्त तत्वधान में राजीव गाँधी डिजिटल क्रांति सप्ताह में राज्य स्तरीय सूचना प्रौद्योगिकी क्विजथौन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे छात्रों को डिजिटल गैजेट्स विरतरित किये जायेंगे। उक्त राजीव गाँधी डिजिटल क्रांति सप्ताह में भाग लेने के लिए आपको सम्पूर्ण जानकारी निचे दी गई है जिसकी मदद से आप प्रतियोगिता में भाग ले सकते है।

पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 श्री राजीव गांधी का देश में सूचना प्रौद्योगिकी एवं पंचायती राज के क्षेत्रों में विशेष योगदान रहा है। भारत के विकास में उनके योगदान को अविस्मरणीय बनाने एवं युवाओं में सूचना प्रौद्योगिकी तथा पंचायती राज संस्थाओं के प्रति जागरुकता उत्पन्न करने के लिये कॉलेज शिक्षा विभाग राजस्थान एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में राजीव गांधी डिजिटल क्रान्ति सप्ताह में राज्य स्तरीय सूचना प्रौद्योगिकी क्विजथॉन का आयोजन किया जा रहा है

कॉलेज स्टूडेंट्स को मिलेंगे फ्री मोबाइल और टेबलेट 26 अगस्त 2021 तक करे ऑनलाइन आवेदन ऐसे करे ऑनलाइन आवेदन


प्रतियोगिता का स्वरुप:

  1. ये तीनों प्रतियोगिताएं 1-7 सितम्बर 2021 की अवधि में निम्न दिनांक अनुसार आयोजित करवाई जावेंगी-
क्र.सं.दिनांकप्रतियोगिता का नाम
101 सितम्बर 2021सूचना प्रौद्योगिकी क्रान्ति एवं कम्प्यूटर
203 सितम्बर 2021स्थानीय शासन में सूचना प्रौद्योगिकी क्रान्ति से सुशासन
306 सितम्बर 2021सामान्य ज्ञान एवं जागरुकता
  1. प्रतिभागियों को रजिस्ट्रेशन हेतु SSO ID होना अनिवार्य है|
  2. प्रतियोगी परीक्षा का माध्यम हिन्दी भाषा में रहेगा।
  3. यह प्रतियोगिता ऑनलाइन ली जावेगी, जिसमें प्रत्येक में संबंधित प्रतियोगिता विषय आधारित 75 वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQ) पूछे जायेंगे।
  4. प्रतियोगी परीक्षा का समय मध्यान्ह 12 बजे से अपरान्ह पश्चात 1.00 बजे तक रहेगा।
  5. परीक्षा के लिये नीचे दिए गए लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य हैं, जिसके लिये ई-मेल आई.डी. एवं मोबाइल नम्बर अनिवार्य रहेंगे। एक ई-मेल आई.डी. से एक बार ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा।
  6. इस प्रतियोगी परीक्षा हेतु रजिस्ट्रेशन दिनांक 20 अगस्त – 26 अगस्त 2021 की अवधि में किया जा सकता है|
  7. यह प्रतियोगिता पूर्णतः निःशुल्क है, जिसके लिये किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लगेगा।
  8. इस प्रतियोगिता में सफल होने के लिये न्यूनतम 25 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। प्रत्येक सफल प्रतिभागी को एक डिजीटल प्रमाण पत्र जारी किया जायेगा।
  9. तीनों प्रतियोगिताओं में कुल 150 श्रेष्ठतम प्रतियोगियों को आकर्षक पुरस्कार दिए जायेंगे |

लाभार्थी वर्ग:

  1. इन प्रतियोगिताओं में केवल राजस्थान के राजकीय एवं निजी महाविद्यालय/विश्वविद्यालय/ पॉलिटेक्निक/ इंजीनियरिंग संस्थानों में वर्तमान में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी ही भाग ले सकेंगे।
  2. इन प्रतियोगिताओं में केवल 17 से 23 वर्ष आयुवर्ग के प्रतिभागी ही भाग ले सकेंगे। जिनकी आयु 1 जनवरी 2021 को न्यूनतम 17 वर्ष एवं 31 अगस्त 2021 को अधिकतम 23 वर्ष हुई हो।

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area