Online Essay Competition Organized on the occasion of 30th death anniversary of former Prime Minister Rajiv Gandhi
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता आयोजन. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी। इसमें राजस्थान बोर्ड से संबंध सरकारी और प्राइवेट विद्यालयों के कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को भागीदारी करने का मौका मिलेगा। लॉकडाउन के कारण इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं घर पर रहकर ही ऑनलाइन मोड में हिस्सा ले सकते हैं।
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता में क्या करना होगा
इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को ‘आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा राजीव गांधी’ विषय पर अधिकतम 500 शब्दों में निबंध लिखना है। जिसके साथ प्रतियोगियों को अपना नाम, स्कूल का नाम एवं मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से दर्ज करना होगा।
पुरस्कार राशि कितनी मिलेगी
इस प्रतियोगिता को दो वर्गों में विभाजित किया गया है। 9ंवी और 11 वीं कक्षा के विद्यार्थी जूनियर, जबकि कक्षा 11 और कक्षा 12 के विद्यार्थियों को सीनियर वर्ग के अंतर्गत भागीदारी करने का अवसर मिलेगा। दोनों ही वर्गों के लिए पुरस्कारों की संख्या और राशि समान रखी गई है। राजस्थान के जो भी विद्यार्थी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे उन सभी विद्यार्थियों को राजस्थान बोर्ड द्वारा प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इसके साथ ही समस्त विजेताओं को नगद पारितोषिक राशि के अलावा, विशेष योग्यता प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। जबकि दोनों ही वर्गों में सांत्वना पुरस्कार ओं की संख्या 10-10 रखी गई है।
- प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये
- द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपये
- तृतीय पुरस्कार 3000 रुपये
- सांत्वना पुरस्कार 1000 रुपये
प्रतियोगिता में हिस्सा कैसे लें
बोर्ड की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक विद्यार्थी हस्तलखित निबंध की स्पष्ट पीडीएफ बनाकर 20 जून 2021 तक बोर्ड को मेल करवा सकते हैंं। एक से अधिक बार मेल करवाने पर बोर्ड की ओर से प्रविष्टि रद्द कर दी जाएगी. Email Id : directoracabser0@gmail.com अथवा senioradbser2021@gmail.com
ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता नोटिफिकेशन : Download Here
Official Website : rajeduboard.rajasthan.gov.in
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए यहां क्लिक करें : Click Here
Email Id : directoracabser0@gmail.com अथवा senioradbser2021@gmail.com