Pradhan Mantri Awas Yojana 2021 Online form Apply

Pradhan Mantri Awas Yojana 2021 Online form Apply 

यदि आप खुद का घर खरीदने या बनाने का सपना देख रहे हैं. या फिर आप होम लोन लेने की सोच रहे हैं. तो आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आपके द्वारा लिए गए होम लोन में आपको दो से ढाई लाख रुपए तक की छूट मिल सकती है. पहले यह योजना केवल गरीब वर्ग के लिए थे लेकिन अब इसमें 12 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले मध्यम वर्ग को भी शामिल किया गया है. प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 17 जून 2015 को की गई थी. पीएम आवास योजना के तहत अगर कोई भी खरीददार पहली बार घर खरीदता है तो उसे होम लोन पर ब्याज सब्सिडी मिलती है. इस सब्सिडी की अधिकतम राशि 2.67 लाख रुपये है .

Pradhan Mantri Awas Yojana 2021

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, निम्न आय वर्ग और मध्यम आय वर्ग को घर बनाने या अधिग्रहण के लिए हाउसिंग लोन के ब्याज दर पर सब्सिडी दी जाएगी. मान के चलो होम लोन पर ब्याज की दर 9 फीसदी है. तो आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह 5 फीसदी ही चुकानी होगी. अधिक जानकारी नीचे दी हुई है.

  • 6 लाख रुपए की सालाना आय वालों को 6 लाख रुपए तक का होम लोन मिल सकता है और ब्याज दर पर सरकार की तरफ से 6.5 फीसदी की सब्सिडी यानी करीब 2.67 लाख रुपये तक बच सकते हैं.
  • 12 लाख रुपए की सालाना आय वालों को 9 लाख रुपए तक का होम लोन मिल सकता है और ब्याज दर पर सरकार की तरफ से 4 फीसदी की सब्सिडी यानी करीब 2.35 लाख रुपये तक बच सकते हैं.
  • 12 से 18 लाख रुपए की सालाना आय वालों को 12 लाख रुपए तक का होम लोन मिल सकता है और ब्याज दर पर सरकार की तरफ से 3 फीसदी की सब्सिडी यानी करीब 2.30 लाख रुपये तक बच सकते हैं.
  • वे लोग घर खरीदने की बजाय इसे खुद बनवा रहे हैं, उनको भी इस योजना का लाभ मिलेगा.
  • यह लोन अधिकतम 20 साल तक के लिए मिल सकता है.

Pradhan Mantri Awas Yojana 2021 योजना का लाभ किस तरह उठाएं

बैंक, हाउसिंग फाइनेंस कंपनी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक, स्माल फाइनेंस बैंक और बहुत से संस्थान इस योजना का फायदा होम बायर्स को दे रहे हैं. आप जिस भी बैंक या हाउसिंग फाइनेंस से लोन ले रहे हैं, उन्हीं के जरिए आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. केंद्र सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक प्रत्येक गरीब बेघर पात्र लाभार्थी को उसका स्वयं का घर उपलब्ध कराना है

ऑनलाइन आवेदन : ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए व्यक्ति स्कीम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकता है. अप्लाई करने के लिए उनके पास मान्य आधार कार्ड होना चाहिए.
ऑफलाइन आवेदन : लाभार्थी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से उपलब्ध फॉर्म भरकर स्कीम के लिए ऑफलाइन अप्लाई कर सकता है. इन फार्म का मूल्य रु. 25 + GST है.

PMAY में आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पत्र व्यवहार का पता
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की पासबुक
  • फोटोग्राफ
  • मोबाइल नंबर

PM pradhan mantri awas yojana 2021 ऐसे समझिए PMAY योजना : क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी स्कीम (CLSS) में मध्यम आय वर्ग के ऐसे लोगों को जिनकी सालाना आय 6 लाख से 12 लाख रुपए के बीच है, उन्हें 9 लाख रुपये के 20 साल अवधि वाले होम लोन (Home Loan) पर 4 फीसदी की ब्याज सब्सिडी मिलेगी.

PMAY Official Website : pmaymis.gov.in
PMAY Official Website : pmaymis.gov.in Check PMAY Urban List (With Aadhaar number) : Click Here

Check PMAY Urban List (Without Aadhaar number) : Click Here

Check PMAY-G list (with registration number) : Click Here

Check PMAY-G list (without registration number) : Click Here

Apply Online : Click Here

यदि आप प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं और आप इसकी योग्यता को पूरा करते हैं. तो आप स्वयं घर पर या अपने नजदीकी ई मित्र केंद्र पर जाकर अधिकारिक वेबसाइट https://pmaymis.gov.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Post a Comment

0 Comments

Top Post Ad

Bottom Post Ad

Ads Area